डा० राजेन्द्र प्रसाद का संपूर्ण जीवन परिचय जानें

 

देशरत्न डा० राजेन्द्र प्रसाद जी का जन्म 3 दिसंबर सन् 1884 ई० में बिहार राज्य के छपरा जिले के जीरादेई नामक ग्राम में हुआ था। 

इनके पिता का नाम श्री महादेव सहाय था। इन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एम० ए० तथा एल० एल० बी०  की परीक्षा उत्तीर्ण की।  इन्होंने कुछ समय तक मुजफ्फरनपुर कॉलेज में अध्यापन का कार्य किया। इनकी प्रतिभा , ईमानदारी तथा निष्पक्षता से प्रभावित होकर । इनको भारत गणराज्य का प्रथम राष्ट्रपति बनाया गया। सन् 1962 ई० में इनको भारतरत्न से अलंकृत किया गया। 28 फरवरी 1963 ई० में इनका स्वर्गवास हो गया।

साहित्यिक परिचय :-  हिन्दी की आत्मकथा विद्या में इनकी पुस्तक  " मेरी आत्मकथा " का उच्च स्थान है।

रचनाएं :- बापू के कदमों में , गांधी जी की देन , शिक्षा और संस्कृति , भारतीय शिक्षा , संस्कृत का अध्ययन।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने