महात्मा गांधी जी का जीवन परिचय।

 


महात्मा गांधी जी का जीवन परिचय ⁠● 
                                                           नमस्कार दोस्तों द स्टडी जोन में आपका स्वागत है। आज हम महात्मा गांधी जी के जीवन-परिचय पर उल्लेख पढ़ेंगे। और साथ ही उनके जीवन-परिचय से बनने वाले प्रश्न जो परीक्षा में आ सकते हैं। वो भी पढ़ेंगे। तो दोस्तों बने रहिए हमारे साइट पर। 



जीवन परिचय ●  
                          महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई को गुजरात राज्य के पोरबंदर में हुआ था । गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था। और माता का नाम पुतलीबाई था। [इनका पूरा नाम  मोहनदास करमचंद गांधी था। ]  गांधी जी के पिता राजकोट रियासत के दीवाने थे गांधी जी बापू के नाम से भी जाने जाते थे। तथा गांधी जी को राष्ट्रपिता का नाम भी दिया गया। वह एक ऐसे महान पुरुष थे। जो अहिंसा और सामाजिक एकता पर विश्वास करते थे।  30 जनवरी 1948 को उनकी मृत्यु हो गई।

गांधी जी के जीवन दो के प्रेरक प्रसंग●  


पहला प्रसंग ●
                       गांधी जी देशभर में भ्रमण कर चरखा संघ के लिए धन इकट्ठा कर रहे थे। अपने दौरे  के दौरान वे उड़ीसा में किसी सभा को संबोधित करने पहुंचे उनके, भाषण के बाद एक बूढ़ी गरीब महिला खड़ी हुई, उसके बाल  सफेद हो चुके थे, कपड़े फटे हुए थे। और वह कमर से झुक कर चल रही थी,किसी तरह वह भीड़ से होते हुए गांधी जी के पास तक पहुंची, "मुझे गांधी जी को देखना है" उसने आग्रह किया और उन तक पहुंच कर उनके पैर छुए । फिर उसने अपने साड़ी के पल्लू में बंधा एक तांबे का सिक्का निकाला और गांधी जी के चरणों में रख दिया। गांधी जी ने सावधानी से सिक्का उठाया और अपने पास रख लिया। उस समय चरखा संघ का कोष जमनालाल बजाज संभाल रहे थे । उन्होंने गांधी जी से वो सिक्का मांगा।  लेकिन गांधी जी ने उसे देने से मना कर दिया। मैं चरखा संघ के लिए हजारों रुपए के चेक संभालता हूं। जमुनालाल जी ने हंसते हुए कहा फिर भी आप मुझ पर इस सिक्के को लेकर यकीन नहीं कर रहे हैं।  यह तांबे का सिक्का उन हजारों से कहीं कीमती है। गांधी जी ने बोले यदि किसी के पास लाखों हैं। और वह हजार-दो हजार दे देता है। तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन यह सिक्का शायद उस औरत की कुल जमा पूंजी थी। "उसने अपना संसार दान दे दिया, कितनी उदारता दिखाई उसने कितना बड़ा बलिदान दिया उसने ! इसलिए इस तांबे के सिक्के का मूल्य मेरे लिए एक करोड़ से भी अधिक है।" 


दूसरा प्रसंग ● 
                       रात बहुत काली थी। और मोहन डरा हुआ था। हमेशा से ही उसे भूतों से डर लगता था। वह जब भी अंधेरे में अकेला होता उसे लगता कि कोई भूत आस-पास है। और कभी भी उसपे झपट पड़ेगा। और आज तो इतना अंधेरा था। कि कुछ भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था। ऐसे में मोहन को एक कमरे से दूसरे कमरे में जाना था। वह हिम्मत करके कमरे से निकला पर उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। और चेहरे पर डर के भाव आ गए। घर में काम करने वाली रंभा वहीं दरवाजे पर खड़ी यह सब देख रही थी। क्या हुआ बेटा ? उसने हंसते हुए पूछा। मुझे डर लग रहा है दाई, मोहन ने उत्तर दिया। डर, बेटा किस चीज का डर ? देखिए कितना अंधेरा है !  मुझे भूतों से डर लग रहा है! मोहन सहमते हुए बोला। रंभा ने प्यार से मोहन का सर सहलाते हुए कहा, "जो कोई भी अंधेरे से डरता है। वो मेरी बात सुने राम जी के बारे में सोचो और कोई भूत तुम्हारे निकट आने की हिम्मत नहीं करेगा, कोई तुम्हारे सर का बाल तक नहीं छु पाएगा, राम जी तुम्हारी रक्षा करेंगे।" रंभा के शब्दों में मोहन को हिम्मत दी, राम नाम लेते हुए वह कमरे से निकला, और उस दिन से मोहन ने कभी खुद को अकेला नहीं समझा और भयभीत नहीं हुआ, उसका विश्वास था कि  जब तक राम उसके साथ हैं उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है।

      इस विश्वास ने गांधी जी को  जीवन भर।                                           शक्ति दी,
       और मरते वक्त भी उनके मुख से राम                                         नाम ही निकला।
                        


महात्मा गांधी और गांधी युग महत्त्वपूर्ण  100                                     प्रश्नोत्तर ●   

(1)• द लाइफ ऑफ महात्मा गांधी पुस्तक के लेखक कौन थे?
(A)• लॉर्ड मैकाले 
(B)• लॉर्ड माउंटबेटन
(C)• लॉर्ड बैंटिक
(D)• लुई फिशर 
Ans ::  लुई फिशर 

(2)• किस अमेरिकन गांधी के रूप में जाना जाता है?
(A)• सुकरात 
(B)• लॉर्ड मैकाले
(C)• लॉर्ड वेंटिक 
(D)• मार्टिन लूथर किंग
Ans ::   मार्टिन लूथर किंग ✓

(3)• महात्मा गांधी किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गए थे?
(A)• प्रथम गोलमेज सम्मेलन
(B)• द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
(C)• तृतीय गोलमेज सम्मेलन
(D)• इनमें से कोई नहीं
Ans ::   द्वितीय गोलमेज सम्मेलन ✓

(4)• गांधी जी को राष्ट्रपिता किसने कहा था?
(A)• सुभाष चंद्र बोस 
(B)• रविंद्र नाथ टैगोर
(C)• जवाहरलाल नेहरू
(D)• बाल गंगाधर तिलक
Ans ::   सुभाष चंद्र बोस ✓

(5)• महात्मा गांधी को किस वर्ष टाइम मैगनीज के पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया था?
(A)• 1930 
(B)• 1935
(C)•  1988
(D)• 1924
Ans ::   1930 ✓

(6)• गांधी जी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
(A)• राजेंद्र प्रसाद
(B)• लाल बहादुर शास्त्री
(C)• गोपाल कृष्ण गोखले
(D)• जवाहरलाल नेहरू
Ans ::   गोपाल कृष्ण गोखले ✓

(7)• गांधी जी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए को किसने  लिखा है ?
(A)• नरसिंह मेहता
(B)• अमित त्यागी
(C)• सुशील चौहान
(D)• मोहन शर्मा 
Ans ::  नरसिंह मेहता  ✓

(8)• गांधी जी ने सबसे पहला सत्याग्रह कहां पर शुरू किया ?
(A)• उत्तर प्रदेश [लखनऊ]
(B)• बिहार [चंपारण]
(C)• भोपाल [मध्य प्रदेश]
(D)• हरियाणा [पानीपत]
Ans ::  बिहार [चंपारण]  ✓

(9)• गांधी- इरविन समझौता कब हुआ था ?
(A)• 5 मार्च 1931
(B)• 30 जून 1933
(C)• 28 अक्टूबर 1919
(D)• 15 अगस्त 1932
Ans ::  5 मार्च 1931 ✓

(10)• रविंद्र नाथ टैगोर को गुरुदेव की उपाधि किसने दी थी?
(A)• जवाहरलाल नेहरू 
(B)• लाल बहादुर शास्त्री
(C)• महात्मा गांधी 
(D)• राजेंद्र प्रसाद
Ans ::  महात्मा गांधी ✓

(11)• गांधी जी को महात्मा गांधी की उपाधि किसने दी थी?
(A)•रविंद्र नाथ टैगोर 
(B)•  जवाहरलाल नेहरू
(C)• लाल बहादुर शास्त्री
(D)• राजेंद्र प्रसाद
Ans ::  रविंद्र नाथ टैगोर ✓

(12)• महात्मा गांधी के जन्मदिवस को किस रूप में मनाया जाता है ?
(A)• गांधी जयंती
(B)• अहिंसा दिवस 
(C)• A और B
(D)• इनमें से कोई नहीं
Ans ::  A और B ✓

(13)• गांधी जी ने किसे पोस्ट डेटेड चेक कहा था ?
(A)• ब्लैक चेक 
(B)• क्रिप्स प्रस्ताव
(C)• हरिजन 
(D)• गांधी चेक
Ans ::  क्रिप्स प्रस्ताव ✓

(14)• गांधी जी की समाधि स्थल क्या कहलाता है?
(A)• राजघाट
(B)•समता स्थल 
(C)• विजय घाट
(D)• शक्ति स्थल
Ans ::  राजघाट ✓

(15)• करो या मरो नारे का संबंध किस आंदोलन से है?
(A)• सत्याग्रह आंदोलन
(B)• नमक आंदोलन
(C)• भारत छोड़ो
(D)• सविनय अवज्ञा आंदोलन
Ans ::  भारत छोड़ो ✓

(16)• गांधी आन नान वायलेंस पुस्तक के लेखक कौन  हैं ?
(A)• लॉर्ड मैकाले
(B)• थॉमस मर्टन
(C)• लार्ड माउंटबेटन 
(D)• इनमें से कोई नहीं 
Ans ::  थॉमस मर्टन ✓

(17)• महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन से फेंका गया था ?
(A)• पीटरमारिटजवर्ग
(B)• केप टाउन
(C)• जोहानिसबर्ग
(D)• डरबन 
Ans ::  पीटरमारिटजवर्ग ✓

(18)• महात्मा गांधी की आत्मकथा का क्या नाम है ?
(A)• मेरी सादगी
(B)• सत्य के साथ मेरे प्रयोग
(C)• शक्ति मेरी कहानी
(D)• सत्य के साथ चलो
Ans ::  सत्य के साथ मेरे प्रयोग ✓

(19)• गांधी जी किसकी रचनाओं से प्रभावित थे ?
(A)• लिओ टॉलस्टॉय
(B)• कार्ल मार्क्स
(C)• नेहरू 
(D)• राजेंद्र प्रसाद
Ans ::  लिओ टॉलस्टॉय ✓

(20)• भारत छोड़ो आंदोलन के समय महात्मा गांधी के साथ अमरिकी प्रशासक कौन थे ?
(A)• विलियम जॉन्स
(B)• लुईश फिशर
(C)• मार्क किंग
(D)• लॉर्ड डलहौजी
Ans ::  लुईश फिशर  ✓

(21)• महात्मा गांधी का जन्मदिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस रूप में मनाया जाता है ?
(A)• शहीद दिवस 
(B)• अहिंसा दिवस
(C)• प्रवासी दिवस 
(D)• गांधी जयंती 
Ans ::  अहिंसा दिवस ✓

(22)• बीइंग गांधी पुस्तक को किसने लिखा है ?
(A)• रोहन सिंह
(B)• नरेंद्र मोदी
(C)• पारो आनंद 
(D)• अमित शर्मा 
Ans ::  पारो आनंद ✓ 

(23)• गांधी की खादी को किसका प्रतीक मानते थे ?
(A)• आर्थिक स्वतंत्रता का
(B)• आर्थिक वृद्धि का
(C)• आर्थिक विकास का
(D)• अंग्रेजों को भगाने का
Ans ::  आर्थिक स्वतंत्रता का ✓

(24)• गांधी जी ने किस कानून को काला कानून कहा था ?
(A)• रोलेट एक्ट
(B)• नमक कानून 
(C)• हंटर आयोग
(D)• इनमें से कोई नहीं  
Ans ::  रोलेट एक्ट ✓

(25)• महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहला सत्याग्रह कब दिया था ?
(A)• 1905
(B)• 1906
(C)• 1907
(D)• 1908
Ans ::   1906  ✓

(26)• सत्याग्रह शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था ?
(A)• जवाहरलाल नेहरू
(B)• इंदिरा गांधी 
(C)• महात्मा गांधी 
(D)• राजेंद्र प्रसाद
Ans ::  महात्मा गांधी ✓ 


(27)• द वर्ड्स ऑफ गांधी पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(A)• महात्मा गांधी 
(B)• जवाहरलाल नेहरू
(C)• राजेंद्र प्रसाद
(D)• इंदिरा गांधी 
Ans ::  महात्मा गांधी ✓ 

(28)• 23 नवंबर 1919 को दिल्ली में अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी के अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
(A)• महात्मा गांधी 
(B)• राजेंद्र प्रसाद
(C)• इंदिरा गांधी 
(D)• जवाहरलाल नेहरू
Ans ::  महात्मा गांधी ✓ 

(29)• फीनिक्स फार्म की स्थापना किसने की थी ?
(A)• महात्मा गांधी 
(B)• जवाहरलाल नेहरू
(C)• इंदिरा गांधी 
(D)• राजेंद्र प्रसाद
Ans ::  महात्मा गांधी  ✓

(30)• अलग पाकिस्तान बनाने की मांग कब उठी थी ?
(A)• 1935
(B)• 1940
(C)• 1967
(D)• 1955
Ans ::  1940 ✓ 

(31)• कांग्रेस का 1929 अधिवेशन जिसमें पूर्ण स्वराज का लक्ष्य घोषित किया गया था यह अधिवेशन कहां हुआ था ?
(A)• दिल्ली 
(B)• लाहौर 
(C)• चंपारण 
(D)• मेरठ 
Ans ::  लाहौर ✓

(32)• कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव किस वर्ष पारित हुआ था 
(A)• 1943
(B)• 1941
(C)• 1940
(D)• 1942
Ans ::  1942 ✓

(33)• असहयोग आंदोलन को क्यों निलंबित किया गया ?
(A)• जलियांवाला बाग हत्याकांड
(B)• चौरी चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण
(C)• हिंदुओं और मुसलमान के बीच मतभेद के कारण
(D)• इनमें से कोई नहीं
Ans ::  चौरी चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण ✓

(34)• निम्न में से किसने तीनों गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था ?
(A)• BR अंबेडकर
(B)• नरेंद्र मोदी 
(C)• जवाहरलाल नेहरू
(D)• महात्मा गांधी 
Ans ::  BR अंबेडकर ✓

(35)• गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे ?
(A)• 13 वर्ष 
(B)• 25 वर्ष
(C)• 21 वर्ष
(D)• 15 वर्ष
Ans ::  21 वर्ष  ✓

(36)• किस आंदोलन में महात्मा गांधी ने भूख हड़ताल को एक हथियार के रूप में पहली बार प्रयोग किया था ?
(A)• 1919 रॉलेट सत्याग्रह
(B)• चंपारण सत्याग्रह
(C)• 1918 का अहमदाबाद मिल मजदूर हड़ताल
(D)• इनमें से कोई नहीं 
Ans ::  1918 का अहमदाबाद मिल मजदूर हड़ताल ✓

(37)• जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया था ?
(A)• विलियम बैंटिक 
(B)• जनरल डायर
(C)• लॉर्ड कर्जन
(D)• लॉर्ड सिमोन
Ans ::  जनरल डायर ✓

(38)• भारत और पाकिस्तान का विभाजन किस योजना के अंतर्गत हुआ था ?
(A)• क्रिप्स मिशन 
(B)• माउंटबेटन योजना
(C)• चेलम्स फोर्ड योजना
(D)• इनमें से कोई नहीं 
Ans ::  माउंटबेटन योजना ✓

(39)• जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय हुएयसराय कौन थे ?
(A)• लॉर्ड सिमोन 
(B)•  लार्ड चेमसफोर्ड 
(C)• लॉर्ड मिंटो 
(D)• लॉर्ड बैंटिक
Ans ::  लार्ड चेमसफोर्ड ✓ 

(40)• साइमन कमीशन का भारत आगमन किस वर्ष हुआ था ?
(A)• 1928
(B)• 1929
(C)• 1927
(D)• 1930
Ans ::  1928 ✓

(41)• स्वराज पार्टी की स्थापना कब हुई थी ?
(A)• 1921
(B)• 1923
(C)• 1935
(D)• 1949
Ans ::  1923 ✓

(42)• महात्मा गांधी को किस स्थान पर पहली बार ब्रिटिश सरकार ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था ?
(A)• अहमदाबाद 
(B)• दिल्ली 
(C)• मुंबई 
(D)• चंपारण 
Ans ::  अहमदाबाद ✓

(43)• गुजराती भाषा में लिखी गई है महात्मा गांधी की आत्मकथा " सत्य के साथ मेरे प्रयोग की कहानी (द स्टोरी ऑफ माय एक्सपेरिमेंट ऑफ विद ट्रुथ )" इसका अंग्रेजी अनुवाद किसने किया था ?
(A)• महादेव देसाई 
(B)• विवेक बिंद्रा 
(C)• A और B
(D)• इनमें से कोई नहीं 
Ans ::  महादेव देसाई  ✓

(44)• गांधी जी ने अपने दो फेफड़ों के रूप में निम्नलिखित में किसका वर्णन किया है
(A)• अहिंसा और सत्य
(B)• सत्य और शांति
(C)• शांति और अहिंसा
(D)• इनमें से कोई नहीं  
Ans ::  अहिंसा और सत्य ✓

(45)• गांधी जी के बचपन का क्या नाम था ?
(A)• राजा 
(B)• किशन 
(C)• मनु/मोनिया 
(D)• इनमें से कोई नहीं 
Ans ::  मनु/मोनिया  ✓
 
(46)• निम्न में से कौन सा समाचार पत्र महात्मा गांधी द्वारा संचालित था ? 
(A)• नवजीवन 
(B)• हरिजन
(C)• यंग इंडिया
(D)• उपयुक्त सभी
Ans ::  उपयुक्त सभी ✓

(47)• 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी जब दक्षिण अफ्रीका से लौटे उस दिन को किस रूप में मनाया जाता है ?
(A)• प्रवासी दिवस 
(B)• अफ्रीका दिवस 
(C)• भारतीय दिवस
(D)• आजादी दिवस 
Ans ::  प्रवासी दिवस ✓  

(48)• महात्मा गांधी पहली बार दक्षिण अफ्रीका कब गए थे ?
(A)• 1910
(B)• 1900
(C)• 1910
(D)• 1893
Ans ::  1893 ✓

(49)• महात्मा गांधी ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था ?
(A)• प्रथम गोलमेज सम्मेलन [1930]
(B)• द्वितीय गोलमेज सम्मेलन [1931]
(C)• तृतीय गोलमेज सम्मेलन [1932]
(D)• चतुर्थ गोलमेज सम्मेलन [1933]
Ans ::  द्वितीय गोलमेज सम्मेलन [1931] ✓

(50)• गांधी जी से दक्षिण अफ्रीका में मिलने कौन गए थे ?
(A)• कस्तूरबा गांधी
(B)• गोपाल कृष्ण गोखले
(C)• उपर्युक्त दोनों
(D)• इनमें से कोई नहीं 
Ans ::  गोपाल कृष्ण गोखले ✓

(51)• असहयोग आंदोलन के समय गांधी जी को कौन सा पुरस्कार दिया गया था ?
(A)• भारत रत्न पुरस्कार 
(B)• कैसर ए हिंद पुरस्कार
(C)•  पद्म भूषण पुरस्कार
(D)• इनमें से कोई नहीं
Ans ::  कैसर ए हिंद पुरस्कार ✓

(52)• गांधी जी ने कब केसर ए हिंद की उपाधि अंग्रेजों को वापस लौटा दिया था ?
(A)• 1920
(B)• 1921
(C)• 1922
(D)• 1923
Ans :: 1920  ✓

(53)• महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत कब की थी ?
(A)• 1920
(B)• 1919
(C)• 1918
(D)• 1921
Ans :: 1920  ✓

(54)• महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को कब वापस लिया था ?
(A)• 1920
(B)• 1921
(C)• 1922
(D)• 1923
Ans ::  1922 ✓

(55)• महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था ?
(A)• 2 अक्टूबर 1900
(B)• 2 अक्टूबर 1869
(C)• 27 जुलाई 1910
(D)• 18 अक्टूबर 1920
Ans ::  2 अक्टूबर 1869 ✓

(56)• महात्मा गांधी की मृत्यु कब हुई थी ?
(A)• 25 फरवरी 1901
(B)• 30 जनवरी 1948
(C)• 25 मार्च 1940
(D)• 11 मार्च 1934
Ans ::  30 जनवरी 1948 ✓

(57)• महात्मा गांधी वकालत की पढ़ाई करने लंदन कब गए ?
(A)• 1888
(B)• 1899
(C)• 1909
(D)• 1919
Ans ::  1888 ✓

(58)• गांधी जी ने सबसे पहला सत्याग्रह बिहार के चंपारण में कब शुरू किया था ?
(A)• 1917
(B)• 1920
(C)• 1928
(D)• 1930
Ans ::  1917 ✓

(59)• किस वर्ष गांधी जी ने दांडी मार्च को शुरू किया ?
(A)• 15 जुलाई 1930
(B)• 28 जून 1942
(C)• 20 अगस्त 1911
(D)• 12 मार्च 1930
Ans ::  12 मार्च 1930 ✓

(60)• किस वर्ष गांधी जी ने ऑल इंडिया हरिजन समाज की स्थापना की थी ?
(A)• 1930
(B)• 1932
(C)• 1928
(D)• 1933
Ans ::  1932 ✓

(61)• 1933 में महात्मा गांधी ने किस समाचार पत्र का प्रकाशन किया ?
(A)• हरिजन 
(B)• हिंदुस्तान
(C)• गांधीनामा 
(D)• गांधी की खबर
Ans ::  हरिजन ✓

(62)• गांधी जी ने करो या मरो का नारा कब दिया था ?
(A)• 8 अगस्त 1942
(B)• 12 अगस्त 1945
(C)• 10 जून 1950
(D)•  14 जुलाई 1945
Ans ::  8 अगस्त 1942 ✓ 

(63)• 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के साथ और किसकी जयंती मनाई गई है ? 
(A)• लाल बहादुर शास्त्री
(B)• नरेंद्र मोदी
(C)• जवाहरलाल नेहरू
(D)• राजेंद्र प्रसाद
Ans ::  लाल बहादुर शास्त्री ✓

(64)• मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित पहले व्यक्ति कौन है ?
(A)• लाल बहादुर शास्त्री
(B)• जवाहरलाल नेहरू
(C)• राजेंद्र प्रसाद
(D)• नरेंद्र मोदी
Ans ::  लाल बहादुर शास्त्री ✓

(65)• महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए थे ? 
(A)• बेलगाम
(B)• नई दिल्ली 
(C)• मद्रास 
(D)• कोलकाता
Ans ::  बेलगाम ✓

(66)• गांधी ने यंग इंडिया और नवजीवन साप्ताहिक पत्र की शुरुआत कब की थी ?
(A)• 1918
(B)• 1915
(C)• 1909
(D)• 1925
Ans ::  1918 ✓

(67)• गांधी जी ने द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में कब भाग लिया था ?
(A)• 1920
(B)• 1928
(C)• 1930
(D)• 1931
Ans ::  1931 ✓


(68)• किस आंदोलन के साथ महात्मा गांधी ने भारतीय राजनीति में पर्दापण किया  था ?
(A)• सूरत सत्र
(B)• दांडी यात्रा 
(C)• चंपारण
(D)• असहयोग आंदोलन
Ans ::  चंपारण ✓

(69)• महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहां पर गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन किया है ?
(A)• UN
(B)• WHO 
(C)• ISRO 
(D)• NASA 
Ans ::  UN [ संयुक्त राष्ट्र] ✓

(70)• महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से कब लौटे ?
(A)• 10 फरवरी 1920
(B)• 9 फरवरी 1919
(C)• 9 जनवरी 1915
(D)• 10 मार्च 1924
Ans ::  9 जनवरी 1915 ✓

(71)• गांधी जी का जन्म कहां हुआ था ?
(A)• पोरबंदर
(B)• नई दिल्ली 
(C)• भोपाल 
(D)• सूरत 
Ans ::  पोरबंदर ✓

(72)• गांधी जी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब की थी ?
(A)• 1905
(B)• 1911
(C)• 1917 
(D)• 1920
Ans ::  1917 ✓

(73)• महात्मा गांधी ने पहली बार अहमदाबाद में मील वर्करों के अनशन कब किया ?
(A)• 1918
(B)• 1920
(C)• 1925
(D)• 1903
Ans ::  1918 ✓

(74)• भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत किस वर्ष हुई थी ?
(A)• 1942
(B)• 1935
(C)• 1934
(D)• 1941
Ans ::  1942 ✓

(75)• गांधी जी के पिता का क्या नाम था ?
(A)• करमचंद गांधी
(B)• राहुल गांधी
(C)• मोहन दास 
(D)• रोहन गांधी
Ans :: करमचंद गांधी ✓

(76)• लाल बहादुर शास्त्री का जन्म कब हुआ था ?
(A)• 2 अक्टूबर 1904
(B)• 2 अक्टूबर 1910
(C)• 2 अक्टूबर 1900
(D)• 2 अक्टूबर 1918
Ans ::  2 अक्टूबर 1904 ✓

(77)• असहयोग आंदोलन को क्यों निलंबित किया गया था ?
(A)• गांधी की तबीयत खराब होने के कारण
(B)• चौरी चौरा में हुई हिंसा घटना के कारण
(C)• हिंदुओं और मुसलमान के बीच मतभेद के कारण
(D)•  उपरोक्त सभी
Ans ::  चौरी चौरा में हुई हिंसा घटना के कारण ✓

(78)• अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है  ?
(A)• 14 अगस्त
(B)• 18 मई 
(C)• 8 अक्टूबर 
(D)• 2 अक्टूबर 
Ans ::  2 अक्टूबर ✓

(79)• साबरमती आश्रम कहां पर स्थित है?
(A)• राजकोट 
(B)• अहमदाबाद 
(C)• पठानकोट  
(D)• बड़ौदा 
Ans ::  अहमदाबाद ✓

(80)• निम्नलिखित में से कौन सा आंदोलन भारत में महात्मा गांधी का पहला आंदोलन था ?
(A)• चंपारण सत्याग्रह
(B)• बारडोली सत्याग्रह
(C)• दांडी मार्च 
(D)• खेड़ा सत्याग्रह 
Ans ::  चंपारण सत्याग्रह ✓

(81)• 1920 में महात्मा गांधी ने किस आंदोलन की शुरुआत की थी ?
(A)• चंपारण सत्याग्रह
(B)• असहयोग आंदोलन
(C)• खेड़ा सत्याग्रह 
(D)• दांडी मार्च 
Ans ::  असहयोग आंदोलन ✓


(82)• गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन कब चलाया ?
(A)• 1940
(B)• 1942
(C)• 1935
(D)• 1945
Ans ::  1942 ✓

(83)• गांधी जी ने अपनी जिंदगी में सिर्फ एक ही फिल्म देखी थी उसका क्या नाम था ?
(A)• राम राज 
(B)• राजा हरिश्चंद्र
(C)• आलम आरा
(D)• हकीकत 
Ans ::  राम राज  ✓


(84)• गांधी जी जिंदगी में पहली बार जेल कब गए ?
(A)• 1908
(B)• 1920
(C)• 1928
(D)• 1917
Ans ::  1908 ✓

(85)• गांधी जी का जब विवाह हुआ तो उसे समय उनकी उम्र कितनी थी ?
(A)• 11 वर्ष 
(B)• 13 वर्ष 
(C)• 15 वर्ष 
(D)• 18 वर्ष 
Ans ::  13 वर्ष  ✓ 

(86)• गांधी जी की बहन का क्या नाम था ?
(A)• रमणिया 
(B)• रलियत 
(C)• राधा 
(D)• मोहिनी 
Ans ::  रलियत ✓

(87)• महात्मा गांधी को अर्धग्न फकीर किसने कहा था
(A)• चर्चिल 
(B)• मोहिनी 
(C)• रलियत 
(D)• राधा 
Ans ::  चर्चिल ✓

(88)• महात्मा गांधी को सर्वप्रथम किसने राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था
(A)• सुभाष चंद्र बोस 
(B)• जवाहरलाल नेहरू
(C)• राजेंद्र प्रसाद 
(D)• गोपाल कृष्ण गोखले
Ans ::  सुभाष चंद्र बोस ✓

(89)• गांधी जी ने किस कानून को काला कानून कहा था ?
(A)• रॉलेट एक्ट 
(B)• नमक कानून 
(C)• हंटर आयोग
(D)• इनमें से कोई नहीं 
Ans ::  रॉलेट एक्ट  ✓

(90)• किस वर्ष गांधी जी ने दांडी मार्च को शुरू किया ?
(A)• 15 जुलाई 1930
(B)• 28 जून 1942
(C)• 20 अगस्त 1911
(D)• 12 मार्च 1930
Ans ::  12 मार्च 1930 ✓

(91)• सत्याग्रह शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था ?
(A)• जवाहरलाल नेहरू
(B)• इंदिरा गांधी 
(C)• महात्मा गांधी
(D)• राजेंद्र प्रसाद 
Ans ::  महात्मा गांधी ✓

(92)• किस अमेरिकन गांधी के रूप में माना जाता है ?
(A)• सुकरात
(B)• लॉर्ड मैकाले 
(C)• लॉर्ड बैंटिक
(D)• मार्टिन लूथर किंग
Ans ::  मार्टिन लूथर किंग ✓

(93)• महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला जन भाषण कहां दिया था ?
(A)• लखनऊ 
(B)• मुंबई 
(C)• वाराणसी 
(D)• चंपारण 
Ans ::  चंपारण ✓

(94)• महात्मा गांधी किस धर्म के अनुयाई थे ?
(A)• हिंदू धर्म 
(B)• मुस्लिम धर्म 
(C)• ईसाई धर्म 
(D)• बौद्ध धर्म 
Ans ::  हिंदू धर्म ✓

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने